आगरा, मार्च 7 -- पूर्वोत्तर रेलवे के द्वारा बरेली सिटी के यार्ड में स्थित समपार संख्या 248 पर एलएचएस निर्माण कार्य किए जाने के कारण कासगंज से बरेली सिटी तक चलने वाली एक जोड़ी गाड़ी जंक्शन स्टेशन तक संचालित होगी। शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रंबधक संजीव शर्मा ने बताया कि समपार पर निर्माण कार्य होने के कारण ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेशन व शार्ट ओरिजिनेशन करके संचालित किया जाएगा। कासगंज जंक्शन से बरेली सिटी तक चलने वाली 55329 सवारी गाड़ी 7 मार्च से 30 अप्रैल 2026 तक बरेली जंक्शन तक संचालित की जाएगी। बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी 55328 आठ मार्च से एक मई तक बरेली जंक्शन से चलाया जाएगा। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री ट्रेन के संचालन के अनुसार अपनी यात्रा सुनिश्चित कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.