बरेली, मार्च 7 -- उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल संचालित बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त कोच की सुविधा बढ़ाई जाएगी। जिससे यात्रियों को सुविधा होगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया, (14207-14208) मां बेहला देवी प्रतापगढ़- दिल्ली-प्रतापगढ़ पदमावती एक्सप्रेस में 7 से 16 मार्च तक,(14205-14206) अयोध्या कैंट-दिल्ली-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में 9 से 15 मार्च तक, (22420-22419 गाजीपुर सिटी-आनंदविहार टर्मिनल-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस में 7 से 13 मार्च तक, (12056-12055) नई दिल्ली-देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस में 8 से 9 मार्च तक, (14235-14236) बरेली-वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस में 7 से 14 मार्च तक एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.