बरेली, मई 9 -- Bareilly News: बरेली जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों की अनेदखी और लापरवाही का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने जिला अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को तार-तार करने और सरकारी एंबुलेंस सेवा पर सवाल खड़ा कर दिया है। वीडियो जिला अस्पताल की इमरजेंसी का सामने का है। एक वीडियो में बुजुर्ग बीमार महिला को ठेले पर लेकर उसका पति जा रहा है और वह आरोप लगा रहा है कि अस्पताल में उसका इलाज नहीं हो रहा है। वहीं दूसरी वीडियो में एक बीमार महिला को लेकर परिजन ठेले से जिला अस्पताल की इमरजेंसी आते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो शनिवार की सुबह का बताया जा रहा है। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला ठेले पर लेटी है। ठेला लेकर जा रहे उसके पति का आरोप है कि बीमार पत्नी को जिला अस्पताल में इलाज नहीं मिल रहा है। वीडियो में वह...