बरेली, अप्रैल 6 -- बरेली। त्रिवटीनाथ मंदिर के सत्संग भवन में सोमवार को आस्था और श्रद्धा का आध्यात्मिक संगम देखने को मिला। आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान द्वारा आयोजित भगवान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पवित्र अवशेषों के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। त्रिवटीनाथ मंदिर परिसर स्थित सत्संग भवन भक्तों की भीड़ से भरा रहा और पूरे वातावरण में जयकारे गूंजते रहे। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से होते हुए सोमवार को बरेली पहुंची यात्रा राष्ट्रीय एकता और आध्यात्मिक चेतना का अ‌द्भुत उदाहरण बनी। देशव्यापी आध्यात्मिक यात्रा के बाद शहर पहुंचे भगवान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के अंशों के दर्शन के लिए श्रद्धालु सोमवार को त्रिवटीनाथ मंदिर में एकत्रित हुए। भक्ति, ध्यान और वैदिक मंत्रोच्चार के उच्चारण के साथ कार्यक्रम क...