मुख्य संवाददाता, अप्रैल 4 -- सहारनपुर के गांव टपरी स्थित शराब फैक्ट्री कोऑपरेटिव कंपनी लिमिटेड में घोटाले पर गैंगस्टर लगने के बाद आरोपियों की संपत्ति जब्त होने की कार्रवाई शुरू हो गई है। शुक्रवार को डीएम सहारनपुर के आदेश पर बरेली प्रशासन और पुलिस की टीमों ने मुनादी कराकर शराब कारोबारी मनोज जायसवाल और उसके भाई नीरज जायसवाल की करीब 48.5 करोड़ रुपये की चार संपत्तियों को कुर्क किया है। सहारनपुर में देहात कोतवाली के गांव टपरी स्थित शराब फैक्ट्री में टैक्स चोरी का मामला पकड़ में आया था। जांच में घोटाले का खुलासा होने पर कंपनी के एमडी, अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों सहित कुल 27 लोगों के खिलाफ सहारनपुर में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। इसके तहत शुक्रवार को गैंग के सदस्य नीरज जायसवाल की हरूनगला स्थित 1.80 करोड़ रुपये की कृषि भूमि खसरा नंबर 540, रकब...