बदायूं, अगस्त 21 -- मदर एथीना स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल कौशल के बल पर बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय 29 वीं इंटरस्कूल 'क्योरूगी एवं पोमसे' ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नया इतिहास रच दिया है। प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुये स्कूल के खिलाड़ियों ने कुल 15 पदक अपने नाम किये, जिनमें सात स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। निदेशिका चयनिका सारस्वत ने विजेताओं को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...