लखनऊ, जून 11 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता बस हादसे में चालक की मौत से बैखलाए कर्मियों ने तत्काल आर्थिक मदद नहीं मिलने पर बरेली में बसों की हड़ताल कर दी। इस वजह से बरेली-लखनऊ के बीच संचालित 12 एसी और 13 साधारण बसें लखनऊ नहीं पहुंची।इस दौरान लखनऊ से हरदोई, शाहजहांपुर और बरेली जाने वाले यात्री बसों के इंतजार में कैसरबाग और आलमबाग बस अड्डे पर भटकते रहे। सूचना मिलने पर आरएम विमल राजन ने दोनों बस अड्डों से अतिरिक्त बसों से सवारियों को बरेली भेजा। देर शाम बरेली प्रशासन और परिवहन निगम प्रशासन की ओर से आर्थिक मदद के आश्वासन पर बस संचालन शुरू हुआ।यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन के प्रदेश संयोजक जसवंत सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की उदासीनता और परिवहन निगम प्रशासन को घटना की जानकारी नहीं होने से विवाद उपजा था। मामले की सूचना एमडी को भेजकर तत्काल 70 हजार क...