नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- बरेली में बवाल के बीच मऊ में माहौल बिगड़ते-बिगड़ते बचा है। कोपागंज थाना क्षेत्र में ओड़ियाना राजगद्दी मैदान में रामलीला मंचन स्थल के पास प्लास्टिक के थैले में मांस का टुकड़ा फेंका गया। इससे रामलीला के श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। श्रद्धालुओं ने तत्काल रामलीला का मंचन भी रोक दिया। हंगामा बढ़ने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। आधे घंटे तक पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच मान-मनौव्वल चलता रहा। इसके बाद मामला शांत हुआ और रामलीला का मंचन फिर से शुरू किया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद दावा किया कि किसी कुत्ते के द्वारा मांस वाला टुकड़ा वहां तक लाए जाने आशंका है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कोपागंज नगर पंचायत क्षेत्र के ओड़ियाना बाजार स्थित राजगद्दी मैदान में शुक्रवार को रामलीला का मंचन चल ...