बरेली, जुलाई 16 -- बरेली। पीलीभीत हाईवे पर इनायतपुर के पास निर्माणाधीन हाईवे पर स्कॉर्पियो और कैंटर की आमने सामने भिड़ंत हो गयी। जिसमे कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगो की मौत हो गयी। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। लखीमपुर खीरी के पलिया निवासी मुकंद सिंह पुत्र इंद्र सिंह अपनी पत्नी भूपेंद्र कौर व रिश्तेदार संतोख सिंह, लाडी सिंह और हरजीत सिंह के साथ पलिया से पंजाब जा रहे थे। जैसे ही उनकी स्कॉर्पियो पीलीभीत हाईवे पर इनायतपुर गांव के पास स्थित निर्माणाधीन हाईवे पर पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर से आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमे भूपेंद्र कौर 58 वर्ष, हरजीत सिंह 60 वर्ष, निवासी जनपद फतेहगढ़, पंजाब तथा संतोख सिंह 65 वर्ष, माछीवाड़ा, जिला लुधियाना, पंजाब)की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मुकन्द सिंह और लाडी सिंह ग...