बरेली, जून 23 -- बरेली पहली बार ऑल इंडिया फिडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है। यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन बरेली शतरंज एसोसिएशन और माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल के सहयोग से 11 और 12 जुलाई को यह टूर्नामेंट आयोजित करेगा। टूर्नामेंट में विजेताओं को तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी।

चेस के विकास के लिए प्रयास बरेली शतरंज एसोसिएशन जिले में चेस के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। एसोसिएशन के कार्यों को देखते हुए यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने फिडे रेटिंग टूर्नामेंट की मेजबानी दी है। यह टूर्नामेंट माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल शिव गार्डन ब्रांच में रैपिड रेटिंग और ब्लिट्ज रेटिंग दो वर्गों में होगा।

प्रतियोगिता की विशेषताएँ बरेली रैपिड रेटिंग चेस टूर्नामेंट 2026-यूपी फ्यूचर ग्रैंड मास्टर सीरीज (वॉल्यूम 2) का आ...