बरेली, जुलाई 31 -- सरकार ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में पदोन्नति के बाद नई तैनातियों की सूची जारी कर दी है। इसके तहत बरेली जिले में सह डीआईओएस, दो राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य और मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र में नए अधिकारी की नियुक्ति की गई है। किन्हें मिली जिम्मेदारी जसवंत सिंह को पदोन्नत कर सह डीआईओएस बरेली बनाया गया है। ओम प्रकाश को पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, अल्हैया भदपुरा का प्रिंसिपल नियुक्त किया गया है। नवीन चंदेल को राजकीय इंटर कॉलेज, हफीजगंज का नया प्रिंसिपल बनाया गया है। सुरेश चंद्र को मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र में मनोवैज्ञानिक के पद पर तैनात किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...