बरेली में जांच के दौरान बीसलपुर की युवती में डेंगू की पुष्टि
पीलीभीत, सितम्बर 27 -- पीलीभीत। बार बार बदल रहे मौसम के बाद अब डेंगू पांव पसारने लगा है। बीसलपुर क्षेत्र के दियोरियाकला के बाद अब दूसरा डेंगू का केस बीसलपुर के गांव रसियाखानपुर में सामने आया है। गांव रसिया खानपुर निवासी एक युवती में बरेली में हुई जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई है। बीती 24 अगस्त को रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आने के बाद इसकी सूचना बरेली से पीलीभीत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को भेजी गई। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने टीम को अलर्ट कर दिया है। रसिया खानपुर निवासी युवती की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे बरेली के जिला अस्पताल ले गए थे। वहां चिकित्सकों ने उसकी जांच कराई। 24 अगस्त को आई जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। रिपोर्ट पीलीभीत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को भेजी गई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.