बरेली में एक चौथाई श्रमिकों के बने कार्ड, मंडल के अन्य जिले पिछड़े
बरेली, सितम्बर 20 -- बरेली। श्रमिक परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाने में बरेली को छोड़कर मंडल के अन्य जिले पिछड़ गए हैं। एडी हेल्थ ने समीक्षा के बाद बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। शासन ने आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ाते हुए 7333 श्रमिक परिवारों को और शामिल कर लिया है। इनका आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है। मंडल में इसका अभियान चल रहा है। जिले में अब तक 1972 कार्ड बन गए हैं। नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि करीब 27 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो गया है। जिला कोआर्डिनेटर डॉ. अनुराग के निर्देशन में शिविर लगाकर कार्ड बनवाए जा रहे हैं। वहीं पीलीभीत में महज 6.5 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हुआ है। यहां 2797 परिवारों में सिर्फ 181 का ही कार्ड बना है। बदायूं में 7436 परिवारों में 260 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.