बरेली मीरगंज कपूरपुर में हुए हादसे के रम्पुरा के युवक की गई जान
रुद्रपुर, मई 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सोमवार को बरेली मीरगंज कपूरपुर गांव के पास हुए हादसे में रम्पुरा निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मंगलवार को परिजन युवक का शव लेकर रुद्रपुर पहुंचे। युवक का शव घर पहुंचते ही लोगों का तांता लग गया। मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। राजकुमार कोली (36) पुत्र राम चंद्र कोली रम्पुरा वार्ड 22 निवासी थे। वह मुख्य बाजार में एक दुकान में काम करते थे। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह वह अपने साथी राकेश कोली के साथ बाइक पर आंवला मनोना धाम के लिए निकले थे। वहीं बरेली मीरगंज कपूरपुर गांव के पास एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां राजकुमार कोली को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायल राकेश कोली का उपचार चल रहा है। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.