बदायूं, मार्च 12 -- उझानी, संवाददाता। भरतपुर से उत्तराखंड जा रहा खड़िया पाउडर से लदा ट्रक अचानक एक्सल टूटने से अनियंत्रित होकर बीती रात पलट गया। हादसे में चालक जीशान बाल-बाल बच गया। ट्रक पलटने से सड़क किनारे पाउडर के बोरे बिखर गए, हालांकि यातायात पर खास असर नहीं पड़ा। ट्रक चालक जीशान ने बताया कि वह भरतपुर से खड़िया पाउडर के बोरे लोड कर उत्तराखंड की एक कंपनी में जा रहा था। छतुईया गांव के पास अचानक ट्रक का एक्सल टूट गया, जिससे पहिया निकल गया और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ट्रक को हटवाने की कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...