बदायूं, मार्च 11 -- उझानी, संवाददाता। बरेली-मथुरा हाईवे पर जजपुरा गांव के पास ट्रक का एक्सल टूटने से मंगलवार दोपहर लंबा जाम लग गया। करीब डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत कर वाहनों को निकलवाया, तब जाकर आवागमन सुचारू हो सका। चौड़ीकरण कार्य के चलते वनवे किए गए बरेली-मथुरा हाईवे पर मंगलवार दोपहर जजपुरा गांव के समीप एक ट्रक का एक्सल अचानक टूट गया। ट्रक बीच सड़क पर खड़ा हो जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्री वाहन, बसें और छोटे वाहन जाम में फंस गए, जिससे हाईवे पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। जाम के दौरान तेज धूप में वाहन सवार यात्री परेशान हो उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाने और यातायात नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को किनारे कराय...