बरेली, मार्च 23 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज में आयोजित जूनियर बालक स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में सोमवार को बरेली मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वाराणसी को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारी दर्शकों की उपस्थिति में खेले गए इस पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बरेली की टीम शुरू से ही हावी रही। ‎मैच के 21वें मिनट में वाराणसी के एक खतरनाक आक्रमण को बरेली के गोलकीपर प्रियांजल कुमार ने बेहतरीन ढंग से रोककर टीम का मनोबल बढ़ाया। इसके बाद 35वें मिनट में शिवांश शाही के पास पर मो. आदिल ने तीन डिफेंडरों को छकाते हुए शानदार गोल कर बरेली को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में भी बरेली का दबदबा जारी रहा। 48वें मिनट में आनंद राज सोनी द्वारा ली गई कॉर्नर किक पर आदित्य कुमार ने हवा में उछलकर बेहतरीन बैक वॉली शॉट लगाया, जिसने सीधे जाल को चूम लिया...