बरेली, अगस्त 5 -- बरेली बार एसोसियेशन अपने अधिवक्ताओं का 5 लाख का बीमा करायेगी। बीमा की प्रीमियम में 50 प्रतिशत राशि बरेली बार एसोसियेशन अदा करेगी। स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर बरेली बार सौ चैंबरों का शिलान्यास भी करायेगी। अधिवक्ताहित में इस प्रस्तावों पर कार्यकारिणी की मीटिंग में सहमति बनी है। बरेली बार एसोसियेशन के अध्यक्ष मनोज हरित ने बताया कि बरेली बार की मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश अधिवक्ता कल्याण न्यासी समिति द्वारा संचालित पांच लाख की अधिवक्ता बीमा योजना के अंतर्गत सभी पात्र अधिवक्ताओं का बीमा कराने का निर्णय लिया गया कि बरेली बार अधिवक्ता बीमा प्रीमियम का 50 प्रतिशत अंशदान करेगी।बार सचिव दीपक पाण्डेय ने बताया कि बार एसोसियेशन की पिछली मीटिंग में सौ चेंबर बनाने का प्रस्ताव पास हुआ था। आगामी स्वतंत्रता द...