बरेली, मार्च 9 -- Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हुए हिंसक बवाल और पुलिस पर फायरिंग के मामले में जांच कर रही टीमों के दबाव का बड़ा असर दिखा है। बवाल के दौरान दंगाइयों को अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सरगना और हिस्ट्रीशीटर इशरत अली ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। इशरत अली का कनेक्शन सीधे तौर पर इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के करीबियों से जुड़ रहा है, जिससे इस पूरे बवाल के पीछे एक सुनियोजित साजिश की बू आ रही है।तौकीर रजा के करीबी से कनेक्शन पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि हिस्ट्रीशीटर इशरत अली, मौलाना तौकीर रजा के बेहद खास माने जाने वाले फरहत अली का सगा भाई है। फरहत अली वही व्यक्ति है जिसने बवाल के बाद मौलाना को अपने घर 'फाइक इंक्लेव' में शरण दी थी और वह मौलाना ...