बरेली, अगस्त 2 -- बरेली पहुंचे अंतरराष्ट्रीय कॉर्फबॉल प्लेयर पारस और संस्कार का भव्य स्वागत बरेली, संवाददाता। बैंकॉक में आयोजित आईकेएफ एशिया कॉर्फबॉल-4 चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर लौटे अंडर-19 खिलाड़ी पारस मिश्रा और संस्कार गंगवार का रविवार को बरेली में भव्य स्वागत किया गया। फूल-मालाओं से अभिनंदन के साथ बच्चों ने नृत्य कर दोनों खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद दोनों ने तुलसी स्थल मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के महंत नीरज नैन दास ने उन्हें दुशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश कॉर्फबॉल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सुमित शर्मा भी मौजूद रहे और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। पारस और संस्कार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने के लिए वे लगातार मेहनत करते रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...