बरेली, अप्रैल 21 -- फोटो अजय 304, मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों से परिचय करते अतिथि बरेली। प्रशांत पटेल स्टेडियम में मंगलवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में बरेली ने बदायूं को 22 रन से हरा दिया। बरेली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए। इसमें मो. बिलाल ने 49 और सागर दीक्षित ने 33 रनों का योगदान दिया। वहीं सौरभ भारद्वाज और शौर्य गुप्ता ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बदायूं की टीम 189 रन पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी में सुयेश यादव ने 4 विकेट लिए। इस मैच के दौरान अध्यक्ष सरफराज बली खां, उपाध्यक्ष राजन, कोच ओपी कोहली आदि मौजूद रहे। सचिव सीताराम सक्सेना ने बताया कि आज पीलीभीत और बदायूं के बीच मैच खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.