बरेली, जून 30 -- छोटे-छोटे ब्लॉक ट्रेनों की रफ्तार में बड़ी बाधा बन गये हैं। सोमवार को अप-डाउन की कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 6-6 घंटा तक विलंब से पहुंची। बरेली दिल्ली पैसेंजर ट्रेन भी करीब दो घंटा देरी से शाम को 7:15 बजे गई। ट्रेनों के इंतजार में पूरे दिन यात्री परेशान हुए। ट्रेनें निर्धारित से अधिक लेट होने के चलते 112 यात्रियों ने रात तक टिकट कैंसिल कराये। रेलवे अधिकारियों का कहना है, इन दिनों अधिकतर रेल सेक्शन में ब्लॉक चल रहे हैं। बड़े-बड़े कार्य स्टेशनों पर हो रहे हैं। गोरखपुर, लखनऊ, गोंडा आदि रेलखंडों में काम चल रहे। जिससे ट्रेनें अधिक प्रभावित हो रही हैं। सोमवार को (14649) सरयू यमुना एक्सप्रेस 6.15 घंटा, (04519) भटिंडा समर स्पेशल 5.00 घंटा, (04203) नई दिल्ली समर स्पेशल 1.30 घंटा, (12203) गरीबरथ 5.00 घंटा, (04610) बरौनी समर स्...