किच्छा, मई 21 -- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर स्थित किच्छा में यूपी पुलिस ने बरेली दंगे के वांटेड अपराधी गफ्फार को दबोचा। गिरफ्तारी फिल्मी स्टाइल में हुई। पुलिस सादी वर्दी में बाजार पहुंची थी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गफ्फार किच्छा में पूर्व भाजपा नेता बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, फरवरी में यूपी के बहेड़ी क्षेत्र में हथियारों की खेप के साथ पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ में गफ्फार और उसके साथी समी का नाम सामने आया था। गफ्फार ग्राम दरऊ की प्रधान नाजिया का पति है और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष रह चुका है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से उत्तराखंड में भी मुश्किल; 3 दिन सप्लाई ठपफिल्मी स्टाइल में गिरफ्तारी बुधवार दोपहर करीब एक बजे यूपी पुलिस के पांच-छह जवान सादे कपड़ों में स्कॉर्पि...