बरेली, मई 7 -- बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड, बीपीएड, बीएलएड एवं एमएड की मुख्य परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची को जारी कर दी। इसमें बरेली कॉलेज, बरेली को 17 महाविद्यालयों का, गन्ना उत्पादक महाविद्यालय बहेड़ी और राजेंद्र प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मीरगंज को 2-2 महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने मुरादाबाद मंडल में बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, जेपीनगर, संभल के महाविद्यालयों को और बरेली मंडल में बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं के महाविद्यालयों को परीक्षाओं का केंद्र बनाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...