बरेली, मई 23 -- बरेली। बरेली कॉलेज प्रबंधन ने एमजेपीआरयू के निर्देश पर ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया है। कॉलेज में एक जून से 11 जुलाई तक ग्रीष्मावकाश रहेगा। इस संबंध में कॉलेज प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने बताया कि अवकाश अवधि के दौरान विश्वविद्यालय की पूर्व निर्धारित परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार संचालित होती रहेंगी। मुख्य परीक्षा, प्रयोगात्मक परीक्षा, मौखिकी परीक्षा तथा मिड-टर्म परीक्षाओं के संचालन के लिए जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें निर्धारित तिथियों पर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...