बरेली, मई 28 -- बरेली। बरेली कॉलेज के पर्यावरण विज्ञान विभाग, ईएईएस व ब्रज विज्ञान भारती के सहयोग से 29 मई से 5 जून तक सात दिवसीय विश्व पर्यावरण महोत्सव आयोजित होगा। 5 जून को समापन दिवस पर 21वीं सदी में पर्यावरणीय मुद्दे एवं चुनौतियां विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। सम्मेलन ऑनलाइन-ऑफलाइन मोड में चलेगा, जिसमें 200 से अधिक प्रतिभागी पंजीकृत हैं। प्रो. राजेश बाजपेयी, डॉ. सोमेश मेहरा, डॉ. आनंद गुप्ता, डॉ. जीवन सिंह समेत कई विशेषज्ञ वक्ता रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...