बरेली कॉलेज में वित्तीय साक्षरता व साइबर फ्रॉड पर आज होगा सेमिनार
बरेली, अगस्त 10 -- बरेली। बरेली कॉलेज के वाणिज्य संकाय की ओर से यूजी फोरम के तत्वावधान में आज सुबह 11 बजे एमएड विभाग के सेमिनार हॉल में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर फ्रॉड जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सेबी और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) के सहयोग से होगा। कार्यक्रम में सेबी के कार्यकारी निदेशक अमित प्रधान की विशेष उपस्थिति रहेगी। वहीं, एनएसई की उत्तर प्रदेश क्षेत्र की प्रमुख सीएस श्रुति शर्मा भी प्रतिभागियों को संबोधित करेंगी। सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों व शिक्षकों को वित्तीय नियोजन, बजट व बचत, निवेश, जोखिम प्रबंधन और सुरक्षित डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक करने के साथ ही यूपीआई एवं डिजिटल भुगतान की सुरक्षा, फिशिंग, पहचान की चोरी, ऑनलाइन ठगी, क्यूआर कोड फ्रॉड, निवेश संबंधी भ्रांतियां और निवेशकों के अधिकार एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.