बरेली, मार्च 24 -- बरेली कॉलेज में 27 मार्च दिन शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय व बरेली कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने बताया कि मेले के लिए 21 कंपनियों ने आने की सहमति दी है। मेले में 10 हजार से 35 हजार रुपये तक के वेतनमान में आठ हजार से अधिक रिक्त पदों को भरा जाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...