बरेली कॉलेज में यूजीसी-नेट नि:शुल्क कोचिंग का ब्रोशर जारी
बरेली, अगस्त 1 -- बरेली कॉलेज के पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित यूजीसी-नेट (पर्यावरण विज्ञान) निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम-2026 का ब्रोशर गुरुवार को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने जारी किया। बताया गया कि कोचिंग का शुभारंभ पांच अगस्त के बाद किया जाएगा। एंवायरमेंट, एग्रीकल्चर एंड एजुकेशन सोसाइटी के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है। प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने कहा कि यूजीसी-नेट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता के लिए नियमित अध्ययन, सही मार्गदर्शन और विषय की गहन समझ आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण विज्ञान विषय से एमएससी कर रहे तथा एमएससी पूर्ण कर चुके सभी छात्र-छात्राओं के लिए यह कोचिंग पूरी तरह निःशुल्क होगी, जिससे अधिक से अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.