बरेली, अप्रैल 30 -- बरेली कॉलेज में विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए सबसे बड़ा केंद्र बनाया गया है। परीक्षाओं को देखते हुए प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। महाविद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अपना परीक्षा आवेदन पत्र जमा करना हो या किसी अन्य कार्य से महाविद्यालय कार्यालय में प्रवेश लेना हो, उनका प्रवेश केवल पश्चिमी गेट से ही होगा। परीक्षाओं के दौरान महाविद्यालय में किसी भी विभाग में कोई कार्यक्रम, मिडटर्म परीक्षा एवं प्रयोगात्मक मौखिकी परीक्षा प्रस्तावित होती है, तो उसकी पूर्व सूचना संबंधित विभागीय प्रभारी द्वारा प्राचार्य व चीफ प्रॉक्टर को देनी होगी। परीक्षाओं के दौरान पठन-पाठन के लिए कक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र-छात्राओं का कक्षाओं में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है। यह भी पढ़ें- एक से ...