बरेली, फरवरी 10 -- बरेली, संवाददाता। बरेली कॉलेज, बरेली ने स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की नियमित एवं बैक प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। महाविद्यालय में निर्धारित समय व तिथियों में आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षाओं से संबंधित विभाग में जाकर परीक्षा की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एमए प्रथम और तृतीय सेमेस्ट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 17 से 19 फरवरी को सुबह 10 बजे आयोजित की जाएंगी। विभाग की ओर से निर्देशित किया गया है कि निर्धारित तिथि पर परीक्षार्थी आधा घंटा पूर्व अपने सेश्नल कार्यों के साथ ललित कला विभाग में उपस्थित रहें। राजनीतिक विज्ञान विषय के बीए प्रथम सेमेस्टर की मौखिक परीक्षाएं 18 और 19 फरवरी को न्यू एग्जामिनेशन हॉल में अलग-अलग बैचों में आयोजित होंगी। मौखिक...