बरेली के वरिष्ठ एथलीट नरेंद्र सिंह का निधन
बरेली, मई 18 -- बरेली के प्रसिद्ध एथलीट एवं उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड से सेवानिवृत्त नरेंद्र सिंह 'पुलू' का लंबी बीमारी के बाद पंजाब के रोपड़ में निधन हो गया। उनके निधन से खेल और बिजली निगम से जुड़े लोगों में शोक की लहर है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि नरेंद्र सिंह ने स्पोर्ट्स हॉस्टल मेरठ से निकलकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर बरेली का नाम रोशन किया। उन्होंने शॉट पुट, जैवलिन और डिस्कस थ्रो में कई स्वर्ण पदक जीते तथा वर्षों तक उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद की कप्तानी की। उन्होंने स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में कई खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी दिया। उनके निधन पर इंजी. पीसी गंगवार, मनीष कक्कड़, अनिल सक्सेना, मोहम्मद शकील समेत अन्य से श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.