बरेली के युवक ने गटका जहर, हल्द्वानी में मौत
हल्द्वानी, मई 25 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। बरेली निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ गटक लिया। हल्द्वानी के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।पुलिस के मुताबिक फतेहगंज, बरेली यूपी निवासी 29 वर्षीय गोविंद ने रविवार रात अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। नजदीकी अस्पताल में दिखाने के बाद उसे डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शव परिजनों को सौंप दिया है। यह भी पढ़ें- बरेली के युवक ने गटका जहर, हल्द्वानी में मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.