बरेली, जून 19 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जनपद के दो वित्तविहीन स्कूलों की मान्यता समाप्त कर दी। इसमें उत्तम पब्लिक स्कूल और सेंट जोसेफ हायर सेकेंड्री स्कूल शामिल हैं। परिषद ने इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम-1921 के तहत यह कार्रवाई की है। परिषद के अनुसार वित्तविहीन विद्यालयों में लगातार दो वर्षों तक बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों के शामिल नहीं होने अथवा विद्यालय में कक्षाओं का संचालन नहीं होने की स्थिति में मान्यता समाप्त करने का प्रावधान है। इसी आधार पर दोनों स्कूलों की मान्यता निरस्त की गई है। यह भी पढ़ें- बरेली के दो वित्तविहीन स्कूलों की मान्यता समाप्त यह भी पढ़ें- दो इंटर कॉलेजों की मान्यता समाप्त यह भी पढ़ें- तीन माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता समाप्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...