बरेली, मई 21 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। दरगाह आला हजरत से जुड़े जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां ने ईद-उल-अजहा को लेकर अहम अपील की है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष देशभर में ईद-उल-अजहा 28 मई को मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज सुबह 6 बजे से 10:30 बजे तक अदा की जाएगी, जिसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होगा। कुर्बानी का सिलसिला 28 से शुरू होकर 30 मई तक जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- इसीलिए सड़क पर नमाज पढ़ने से बचना चाहिएकुर्बानी के लिए अपील फरमान मियां ने कौम के लोगों से अपील की कि जानवरों की कुर्बानी खुले या सार्वजनिक स्थानों पर बिल्कुल न करें, बल्कि बंद और निर्धारित स्थानों पर ही करें। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जानवरों के अपशिष्ट पदार्थों को गड्ढा ...