पंकज वत्स, मार्च 4 -- भारत के परफ्यूम की सुगंध अब दुनिया भर के बाजार में नई पहचान बनाने जा रही है। बरेली रीजन की प्रमुख निर्यातक कंपनी एरोमेटिक एंड एलाइड के साथ एक अहम अंतरराष्ट्रीय करार के जरिए अब हिन्दुस्तान का परफ्यूम दक्षिण कोरिया की कंपनी के जरिए से दुनिया भर में पहुंचाने की तैयारी है। इस डील के तहत दक्षिण कोरिया में एक विशेष परफ्यूमरी स्कूल खोला जाएगा, जहां युवाओं को परफ्यूम निर्माण की आधुनिक तकनीक सिखाकर उन्हें उद्यमी बनने के लिए तैयार किया जाएगा। बरेली और कोरिया की कंपनी के बीच यह करार जापान में 27 और 28 फरवरी को एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान हुआ। सम्मेलन में दक्षिण कोरिया और बरेली की कंपनी के बीच समझौता हुआ, जिसके बाद भारतीय सुगंध उद्योग को वैश्विक स्तर पर विस्तार देने की दिशा में संभावना के नए द्वार खुल गए हैं। प्रस्तावित पर...