हल्द्वानी, अप्रैल 1 -- लालकुआं, संवाददाता। तराई पूर्वी वन प्रभाग क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के मामले नहीं थम रहे हैं। एसओजी की टीम ने उत्तराखंड-यूपी सीमा के पास बरेली जिले के अंतर्गत एक आरा मशीन से सात सागौन के लट्ठे बरामद किए हैं। मंगलवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर एसओजी प्रभारी नवीन सिंह रैकवार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने छापेमारी की। मौके पर आरा मशीन संचालक लकड़ी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर लकड़ी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इससे पूर्व टीम ने एक पिकअप वाहन से 21 लट्ठे भी बरामद किए थे। लगातार दो दिनों में हुई इन कार्रवाइयों से तस्करी के संगठित नेटवर्क की आशंका भी जताई जा रही है। कार्रवाई में वन दरोगा धन सिंह अधिकारी, कृष्ण शर्मा, वन आरक्षी ललित बिष्ट और डीके...