बरेली, अगस्त 4 -- बरेली सिटी-कासगंज (55328) पैसेंजर ट्रेन में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब घटपुरी के पास इंजन के लोको पायलट चेंबर में काला धुआं निकलने लगा। लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया। आग की सूचना फैलते ही कुछ देर में ही ट्रेन खाली हो गई। बरेली, बदायूं, कासगंज से अधिकारी पहुंचे। बदायूं और बरेली से दो इंजन भेजे गये। ट्रेन से इंजन को काटकर अलग कराया गया। इसके बाद ट्रेन कासगंज को रवाना की गई। करीब तीन घंटे तक यात्री परेशान हुये। इस मामले में लोको मेंटिनेंस में लापरवाही मानी जा रही है। शार्ट सर्किट से हादसा हुआ। प्रकरण में जांच के आदेश दिये गये हैं। सोमवार को बरेली सिटी-कासगंज पैसेंजर सुबह 7:50 बजे रवाना हुई। ट्रेन बदायूं में घटपुरी के पास पहुंची, तभी इंजन में शार्ट सर्किट हुआ। लोको पायलट चेंबर में काला धुआं घुटने लगा। जिससे ट्रेन में अफरा-...