लखनऊ, अगस्त 22 -- लखनऊ। विशेष संवाददाताराज्य सरकार बरेली के नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र तथा बुलंदशहर के जहांगीराबाद में बस स्टेशन निर्माण के लिए परिवहन विभाग को मुफ्त जमीन उपलब्ध कराएगी। बस अड्डे के लिए चिह्नित राजस्व विभाग की भूमि परिवहन विभाग को हस्तांतरित की जाएगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बाई सकुर्लशन प्रस्तावों को मंजूरी दी। बस स्टेशनों को जमीन देने के साथ राज्य कर विभाग के कार्यालय तथा आवासीय परिसर के लिए मुफ्त भूमि तथा मेरठ के मोहिद्दीनपुर में चीनी निगम की जमीन सेतु निगम को बेचा जाएगा। बरेली के नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र में बस स्टेशन बनाए जाने का प्रस्ताव है। परिवहन विभाग ने बस स्टेशन के लिए राजस्व विभाग से मुफ्त पट्टे पर जमीन दी जाएगी। बुलंदशहर के जहांगीराबाद में बस स्टेशन निर्माण के लिए भी चिह्नित की गई राजस्व विभाग की भू...