मेरठ, जनवरी 10 -- कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही छह दिवसीय उत्तर प्रदेश सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को नौ मुकाबले हुए। बरेली मंडल और गोरखपुर मंडल ने अपने-अपने मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज की। शुक्रवार को पहले मुकाबले में लखनऊ मंडल ने मुरादाबाद मंडल को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में प्रयागराज मंडल ने अयोध्या मंडल को 4-0 से हराकर जीत हासिल की। तीसरा मुकाबले में झांसी मंडल ने सहारनपुर मंडल को 1-0 से हराया। चौथे मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने वाराणसी मंडल की टीम को 4-0 से पराजित किया। पांचवें मुकाबले में कानपुर मंडल और मिर्जापुर मंडल के बीच हुआ। कानपुर मंडल ने 3-0 से जीत दर्ज की। छठा मुकाबला अयोध्या मंडल और चित्रकूट मंडल के बीच हुआ। अयोध्या मंडल में 1-0 से जीत दर्ज की। सातवां मुकाबला वारा...