फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 18 -- अमृतपुर, संवाददाता। गेहूं की मढ़ाई के दौरान एक किशोरी शुक्रवार को ट्रैक्टर के पटे में उलझकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसके सिर के बार पूरी तरह से उड़ गये थे। अपने यहां सर्जरी की व्यवस्था नहीं थी । सीटी स्केन और जांच होने के बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए बरेली ले गये हैं। रतनपुर पमारान गांव निवासी रामसिंह कठेरिया की बेटी मोनी शुक्रवार को गेहूं की मढ़ाई करवाते समय ट्रैक्टर से थ्रेसर में लगे पटे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। उसके सिर के बाल पूरी तरह से उखड़ गये थे। उसे आवास विकास के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। किशोरी की हालत को देखते हुये उसकी सीटी स्केन और जांच की गयी। अपने यहां सर्जरी की व्यवस्था नहीं थी। इस पर परिजनों को पूरी जानकारी अस्पताल की ओर से दी गयी। ऐसे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.