नई दिल्ली, जनवरी 16 -- यूपी में बढ़ती ठंड, घना कोहरा और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए कई जिलों में डीएम ने स्कूलों को बंद कर दिया है। एक दिन पहले बरेली, सहारनपुर, बदायूं, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया था। शुक्रवार को मेरठ डीएम ने भी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। मेरठ डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने विद्यालयों के संचालन को लेकर आदेश जारी किए हैं। जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद, संस्कृत शिक्षा बोर्ड, मदरसा बोर्ड तथा सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध सभी विद्यालयों में प्री-नर्सरी से कक्षा 9 तक की कक्षाओं का संचालन 17 जनवरी को पूर्णतः बंद रहेगा। वहीं कक्षा 10 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संचालित होंगे। इन कक्षाओं की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक...