गाजीपुर, जुलाई 18 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बरेन्दा गांव निवासी 19 वर्षीय दीपक यादव की उत्तराखंड के रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित महालक्ष्मी इंक्लेव फेज-1 संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव आवास की तीसरी मंजिल की छत पर फंदे से लटका मिला। मृतक अपने चचेरे भाई व बहन के साथ वहा पर रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक ने मकान की छत पर लोहे के कुंडे से फांसी लगाया था। शनिवार की सुबह पीएम के बाद शव पैतृक गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। बाबा फल्ली यादव, दादी मालती देवी, पिता जैलेन्द्र यादव, माता सीता देवी, बहन मिन्सा, नेहा, निशा का रो रोकर कर बुरा हाल था। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: किराये के मकान में मजदूर का शव फंदे से लटका मिला शहर स्थित श्मशान घाट पर दाह संस्कार किया गया...