बरेका स्वास्थ्यकर्मी के बेटे को सीडीएस में दूसरी रैंक
वाराणसी, अगस्त 12 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बरेका के चीफ फार्मासिस्ट अमित दुबे के बेटे आकर्ष दुबे को सीडीएस (कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज) में आल इंडिया दूसरी रैंक आई है। उनका चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। उनके चयन पर बरेका कर्मचारियों ने पिता-पुत्र को बधाई दी है। अमित दुबे मूल रूप से चंदौली के मचिया कला पोस्ट पिसौरी के निवासी हैं। वर्तमान समय में अवलेशपुर के सौरभ विहार कॉलोनी के निवासी हैं। सर्विस सेलेक्शन बोर्ड जालंधर की ओर से आयोजित परीक्षा चयन प्रक्रिया में सफलता अर्जित करने वाले आकर्ष दुबे ने सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवारजनों को दी है। वहीं अमित दुबे के साथी कर्मचारियों ने इसे बरेका एवं वाराणसी के लिए भी गर्व का विषय बताया है। यह भी पढ़ें- अहान ने फिर क्रैक किया UPSC CDS, बनेंगे सेना में लेफ्टिनेंट, बीते वर्ष SSB के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.