वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी। बरेका महिला कल्याण संगठन ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को 27 कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि संगठन की उपाध्यक्ष अंजू गुप्ता ने कहा कि कर्मचारियों मेहनत से ही बरेका दिन-प्रतिदिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को उपहार भेंट किए। संचालन सचिव ऋतिका सिंह और धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव ने किया। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान, मृतक आश्रितों को मिले नियुक्ति पत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...