वाराणसी, दिसम्बर 9 -- वाराणसी। बरेका में विद्युत विभाग की ओऱ से 14 दिसंबर तक चलने वाला ऊर्जा संरक्षण सप्ताह सोमवार से शुरू हुआ। इस दौरान महाप्रबंधक सोमेश कुमार ने प्रशासन भवन से रैली को रवाना किया। इसके पूर्व उन्होंने ऊर्जा संरक्षण के नियमों से युक्त लीफलेट का विमोचन किया। इस मौके पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एसके. श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...