बरेका के टैगोर पार्क में आग से अफरातफरी
वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी, संवाददाता। बनारस रेल कारखाना (बरेका) के टैगोर पार्क में मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे सूखी पत्तियों में आग लगने अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। बरेका स्थित सूर्य सरोवर के पास टैगोर पार्क में यूकेलिप्टस के कई पेड़ हैं। इसमें सुबह-शाम लोग टहलते हैं। उसमें बड़े पैमाने पर यूकेलिप्टस की पत्तियां गिर गई हैं। मंगलवार शाम सूखी पत्तियों में आग लग गई। देखते ही देखते लपटें काफी दूर तक फैल गईं। इनके पॉथ-वे पर पहुंचने से अफरातफरी मच गई। लोगों ने अगलगी की सूचना कर्मचारी परिषद के सदस्य सुशील सिंह को दी। उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड और उच्चाधिकारियों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.