वाराणसी, मार्च 23 -- वाराणसी। बरेका के कार्मिक विभाग में मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक चंदन पांडेय और अनिता पांडेय की बेटी आराध्या पांडेय ने राष्ट्रीय स्तर पर कथक नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वह सनबीम स्कूल, लहरतारा में पांचवीं की छात्रा हैं। बरेका में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक तथा कथक नृत्यांगना वसुंधरा शर्मा उनकी गुरु हैं। उन्होंने 18 मार्च को प्रयाग संगीत समिति के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत आयोजित अखिल भारतीय कथक नृत्य प्रतियोगिता के बाल वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...