वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बरेका इंटर कॉलेज में 28 अप्रैल को प्रस्तावित महिला सम्मेलन के लिए 275 गुणे 300 फीट का पंडाल बनाया जा रहा है। इसे 30 ब्लॉकों में बांटकर लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक ब्लॉक में पेयजल का इंतजाम होगा। पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) ने पंडाल निर्माण तेज कर दिया है। बरेका में महिला सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर जर्मन हैंगर तकनीक से पंडाल बनाया जा रहा है। इसमें 64 गुणे 32 फीट का विशाल मंच होगा। महिलाएं अग्रिम पंक्ति में बैठेंगी। मैदान में प्रवेश करने के लिए पांच रास्ते होंगे। यह वेदरप्रूफ होगा। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे के कार्यक्रमों का जायजा लेंगे योगी, हरदोई में करेंगे सुनासीर नाथ महादेव मंदिर में दर्शन दोनों साइड में गैलरी होगी ताकि भी...