बरेका आवास में कर्मचारी की संदिग्ध मौत
वाराणसी, जून 19 -- वाराणसी। मंडुआडीह थाना क्षेत्र स्थित बरेका परिसर के आवास संख्या 597 सी में शुक्रवार सुबह एक कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान 38 वर्षीय पीटर बसंत होरो के रूप में हुई है।शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे पड़ोसियों ने आवास का मुख्य गेट खुला देखा। कई बार आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर एक पड़ोसी घर के भीतर गया, जहां पीटर बसंत होरो कमरे में जमीन पर औंधे मुंह पड़े मिले। कमरे में खून भी बिखरा हुआ था। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।मंडुआडीह पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की गहन जांच कराई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पड़ोसियों के अनुसार मृतक आवास में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी झारखंड में अध्यापिका हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.